
दिल्ली | दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गुरुवार दोपहर को पर्यावरण मंत्री और अफसरों के साथ बैठक कर फैसला लिया कि राजधानी में 17 जून तक निर्माण कार्य पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस दौरान निगम और संबंधित विभाग इस पर नजर रखेंगे। राजधानी में अचानक बढ़े प्रदूषण के स्तर के चलते यह फैसला लिया गया है।
दोपहर करीब तीन बजे आपात बैठक बुलाई गई। इसके साथ अगले माह 15 जुलाई से 15 सितंबर तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमे जगह चिंहि्त कर पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान राजधानी में पानी का छिड़काव भी होगा।
बता दें कि दिल्ली के अलावा पंजाब के कई शहरों में भी धूल भरी आंधी तूफान से लोग परेशान हैं। चंडीगढ़ में विमानों की आवाजाही पर भी इस मौसम का असर पड़ा है। देश के कई इलाकों में आंधी और बाढ़ की वजह से लोगों के मारे जाने की भी खबर है। राजस्थान में धूल भरी आंधी का असर गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिला। दिल्ली और एनसीआर में धूल की वजह से विजिबिलिटी भी प्रभावित रही। एनसीआर की बात करें तो नोएडा में हालात और भी खराब हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
