विधायक ने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री योगी से की शिकायत, साहिबाबाद मंडी समिति अधिकारियों और कर्मचारियों पर टैक्स चोरी, अवैध उगाही का लगाया आरोप


  lucknow | साहिबाबाद एवं लोनी स्थित नवीन सब्जी मंडी में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाते हुए लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर      शिकायत की है। जिसमें उन्होंने मंडी समिति अधिकारियों और कर्मचारियों पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए राजस्व क्षति को रोकने की मांग की है। विधायक ने टैक्स चोरी, अवैध उगाही और दुकानों को जाति विशेष को आवंटन करने का आरोप लगाया है।

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के मुताबिक साहिबाबाद मंडी में लगभग 500 दुकानें आढ़तियों को आवंटित हैं। लेकिन नियम विपरीत जाकर 900 लाइसेंस दिए हुए हैं। मंडी समिति कर्मचारी मंडी में माल लेकर आने वाले वाहनों की कम वजन की पर्ची काटकर अवैध उगाही करते हैं। इससे सरकार को राजस्व की क्षति होती है। वहीं कई आढ़ती अपनी दुकानों के सामने करीब 600 फुटकर विक्रेताओं को बैठाकर उनसे 10 से 15 हजार रूपये तक महीना वसूलते हैं।

जबकि थोक मंडी में फुटकर दुकानों के लाइसेंस नहीं हैं। ऐसे में यदि फुटकर बैठने ही हैं तो सरकार उनसे शुल्क लेकर लाइसेंस जारी करे, जिससे सरकार को राजस्व मिले। इसके अलावा मंडी में परिवारवाद और जातिवाद के चलते 80 प्रतिशत दुकानें एक ही जाति के लोगों को आवंटित कर दीं गईं है, जिससे उनकी जांच कराकर आवंटन निरस्त किए जाएं।


Scroll To Top
Translate »