अखिलेश यादव कन्नौज से और मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव


35229379_2077215935932934_5591273182817419264_n

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सपा प्रदेश मुख्यालय पर कन्नौज के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कन्नौज की सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे। जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। लोकसभा की सीट चाहे जिसके खाते में जाए ,लेकिन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वह अपना बूथ जिताएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार डिंपल कन्नौज लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। मैं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा और नेताजी मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लड़ेंगे।

 

हम लोग सब मिलकर नेताजी को मैनपुरी से भारी मतों से चुनाव जीताएंगे। श्री यादव ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा के उपचुनाव में हमने भाजपा को रणनीति और चुनाव दोनों में हराया है। आगे भी हम भाजपा को हराने के लिए रणनीति बनाएंगे।


Scroll To Top
Translate »