
लखनऊ,। कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच में सरकार से मान्यता प्राप्त सगठनों, शिक्षक संगठन और कई केन्द्रीय कर्मचारी संगठन के साथ उत्तरप्रदेश पीसीएस अधिकारी एसोसिएशन ने लिखित भागीदारी दर्ज करा दी है। कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक में आज सभी संगठनों के प्रमुख नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जोरदार संघर्ष का ऐलान भी कर दिया है। बैठक के उपरान्त मंच के नेताओं ने उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीर कुमार से मुलाकात कर उन्हें मंच में शामिल होने के न्यौता दिया है। आईएएस एसोसिशन के सकारात्मक रूख से पुरानी पेंशन मंच के नेताओं को बल मिला है।
कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के पे्रक्षागृह में सम्पन्न हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच के शीर्ष नेताओं की कोर कमेटी बनाकर अन्य राज्यों की कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, इंजीनियर्स, पीसीएस, आईएएस एसोसिएशन को मंच में शामिल कर पुरानी पेंशन की बहाली के लिए दिल्ली में वृहद कार्यक्रम करेगी। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश में मंच के बैनर तले उत्तर प्रदेश में 9 अगस्त से आन्दोलन शुरू कर दिया जाएगा। 9 अगस्त 18 को समस्त जनपदों में एक दिवसीय धरना रैली, 29, 30 और 31 अगस्त 18 को तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार, आठ अक्टूबर को राजधानी में प्रदेशिक रैली और 25,26 और 27 अक्टूबर 18 को हड़ताल की जाएगी।
आज की बैठक में केन्द्र सरकार के कर्मचारी नेता कामरेड आर.के. पाण्डे, कामरेड जे.पी. सिंह, कामरेड वीरेन्द्र तिवारी के अलावा राज्य सरकार के पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंह, सुधीर पवार, यादवेन्द्र मिश्र, रामफेर पाण्डेय,रामराज दुबे, हरिकिशोर तिवारी, शिक्षक कर्मचारी नेता (विधायक) उमेश द्विवेदी, लेखपाल संघ के राममूरत यादव, शिक्षक नेता डा. दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ के निखिल शुक्ला, पूर्व माध्यमिक संघ के सत्यप्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के रजनीकांत त्रिवेदी, ग्राम विकास अधिकारी संघ के गंगेश कुमार शुक्ल, सुनील कुमार यादव, विशिष्ट बीटीसी के सन्तोष तिवारी, एन.पी. त्रिपाठी, अमरजीत सिंह, प्रेम कुमार सिंह, रामनगीना, बीएस चैहान,प्रधानाचार्य महासभा के संजय कुमार मिश्र, मु. अदील मन्सूरी, सत्य प्रकाश मिश्र उपस्थित थे।
सात में से छह मान्यता राज्य कर्मचारी संगठनों का लिखित समर्थन
कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, राजकीय वाहन चालक महासंघ, उत्तरप्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश सरकार स्टेनोग्राफर्स महासंघ और उ.प्र. साख्यिकीय सेवा परिसंघ के नेताओं ने लिखित रूप से इस आन्दोलन और मंच में अपनी सहमति जताई है जबकि राज्य कर्मचारी महासंघ को भी इस आन्दोलन में शामिल होने का न्यौता दिया गया है।
शिक्षक संघों भागीदारी
कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच में वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश, विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, अखिल भारतीय प्रधानाचार्य महासभा, उ.प्र. जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,लिखित रूप से शामिल हो चुके है जबकि अन्य शिक्षक संघों और एसोएिशन को पत्र भेजा गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
