
प्रमुख सचिव मुरादाबाद सर्किट हाउस में निर्यातकों, उद्यमियों व आर्टीजनों के प्रतिनिधियों से रूबरू हुए
lucknow | प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल शनिवार को मुरादाबाद सर्किट हाउस में निर्यातकों, उद्यमियों व आर्टीजनों के प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। एक जिला एक उत्पाद विषय पर आयोजित हुई बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि यह स्कीम निर्यात इंडस्ट्री के शहर मुरादाबाद की तस्वीर को बदलमें अहम भूमिका निभाएगी। बताया कि इससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।
प्रमुख सचिव के समक्ष निर्यातकों, उद्यमियों व कारीगरों ने अपनी अपनी समस्याएं उठाईं। जिस पर उन्हें इनके समाधान का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जाने की सलाह दी गई।
प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने मुरादाबाद के मेटल उत्पादों में रंग भरने की कला के बारे में जानकारी हासिल की। शहर में कोयले की भट्ठियों को गैस की भट्ठियों में तब्दील करने की जरूरत बताई। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग देशराज गौतम, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान, नजमुल इस्लाम, शाहाब आलम, हाजी इफ्तेखार अली, ब्रास आर्टीजन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.सैयद गानिम, हाफिज हबीबुर्रहमान, शाहिद अली, शाहनवाज, नजाकत अली, आसिफ अली, मो.जमीर, महबूब आलम आदि रहे।
प्रमुख मुद्दे जो उद्यमियों ने उठाए
1. एमएचएससी में एक्सपोर्ट होने वाले प्रोडक्ट की टेस्टिंग फीस ज्यादा है इसे कम किया जाए।
2. मुरादाबाद में कारीगरों के बच्चों के लिए विशेष सुविधाओं युक्त ट्रेनिंग सेंटर खोला जाए।
3. आर्टीजनों के आईडी कार्ड जारी होने में दिक्कत है। कार्ड बनाने की मशीन यहीं पर स्थापित की जाए।
4. अवार्ड के लिए आर्टीजनों की न्यूनतम आयु 25 से घटाकर 18 साल की जाए। पेंशन की राशि बढ़ाई जाए।
5. आर्टीजनों को पांच किलोवाट तक की बिजली घरेलू दरों पर उपलब्ध कराई जाए।
https://rashtriyadinmaan.com
