
लखनऊ| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोमती नदी सफाई के महाभियान का शुभारंभ किया. सीएम योगी खुद गोमती नदी पहुंचे और इस अभियान को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर सीएम योगी ने लोगों को सफाई की शपथ दिलाई. बरसात से पहले गोमती नदी की सफाई का काम पूरा होगा. वहीं डीएम लखनऊ इस सफाई अभियान की निगरानी करेंगे.
मुख्यमंत्री ने गोमती नदी में जलकुम्भी हटाने और उसकी समुचित सफाई कराने को प्राथमिकता देते हुए अभियान का आगाज किया. बता दें कि गोमती नदी की सफाई में 7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं. लखनऊ नगर निगम, स्वयंसेवी संस्थाए के अलावा आम लोग भी इसका हिस्सा बने हैं.
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार गोमती और उसके आसपास के इलाकों की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है. हम चाहेंगे कि एनजीओ इस संबंध में जागरुकता फैलाएं और लोग सफाई की इस मुहिम में हिस्सा लेकर इसे गति दें.इस पूरे अभियान को 8 जोन मे बांटा गया है. बरसात से पहले गोमती नदी की सफाई का काम पूरा होगा. वहीं डीएम लखनऊ इस सफाई अभियान की निगरानी करेंगे. नगर निगम और सरकार के कई विभाग के अधिकारी भी इस अभियान में शामिल होंगे.
https://rashtriyadinmaan.com
