
अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ ईकाई फैजाबाद का सराहनीय कदम
lucknow |अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ ईकाई डां.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद ने सांसद फैजाबाद श्री लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या श्री वेदप्रकाश गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रपापति पाण्डेय के सौजन्य से शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन व विश्वविद्यालय ईकाई के सक्रिय शिक्षक व प्रदेश उपाध्यक्ष डां.दिलीप शुक्ला गोण्डा,डा.कनक बिहारी पाठक, डां.बी.के.पाण्डेय साकेत फैजाबाद एवं प्रदेश मंत्री डां.यस.सी.शुक्ला बहराईच एवं डां.त्रिपुरारी मिश्रा बभनान गोण्डा के नेतृत्व में अयोध्या दौरे पर आये प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डां.दिनेश शर्मा को अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षको की लम्बित विनियमितिकरण की प्रक्रिया के शीघ्र सम्पन्नता हेतु ज्ञापन सौपा गया। जिस मंत्री द्वारा मामले का पूर्व से संज्ञान होने का हवाला देते हुए निश्चितता के साथ कार्य अवश्य किये जाने के प्रति शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया है।
अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ ईकाई सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष डां.जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार उत्तर प्रदेश के 331 अनुदानित महाविद्यालयों में से स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम संचालित 272 अनुदानित महाविद्यालयों विगत 18 वर्ष से प्रदेश की पूर्व सरकारो की उपेक्षा उत्पीड़न व एक ही संस्थान/महाविद्यालय में दोहरी व्यवस्था का दंश झेलते हुए आर्थिक विपन्नता के शिकार हो चुके अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षको के प्रति सहृदयता दिखाते हुए प्रकरण का संज्ञान लेकर भाजपा नीति योगी सरकार के आदेश पर उच्च शिक्षा मंत्री डां.दिनेश शर्मा द्वारा 01 फरवरी 2018 को अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डां.के.यस.पाठक के साथ अनुमोदित शिक्षको के विनियमितिकरण/यू.जी.सी.वेतनमान हेतु शासन स्तर की अधिकारिक बैठक भी सम्पन्न करवायी जा चुकी है।
उक्त बैठक में निर्णित बिन्दुओ के सापेक्ष प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों प्राचार्य/प्रबन्धको विश्वविद्यालय कुलसचिवों एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से अनुमोदित शिक्षको से सन्दर्भित वांछित सूचनाएं भी प्राप्त की जा चुकी है। उक्त के सन्दर्भ में ही सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा भी निदेशक उच्च शिक्षा इलाहाबाद से आख्या मांगी गई है। स्वयं उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा भी अधिकारियों से फरवरी में हुई बैठक में वांछित बिन्दुओ पर तत्काल आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है। लेकिन यह सारी प्रक्रिया डेढ वर्ष से गतिमान है किन्तु विगत वर्ष से व्यथित विह्वल उपेक्षित व उत्पीड़ित एवं शोषित अनुमोदित शिक्षक अतिशीघ्र परिणाम की अपेक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर उच्च शिक्षा मंत्री सहित अन्य मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों की चौखट पर अपनी आवाज लगा रहा है। इसी क्रम में आज भी पवित्र नगरी अयोध्या में भी अनुदानित महाविद्यालयों के अनुमोदित शिक्षको ने उच्च शिक्षा मंत्री को अपनी पीड़ा से अवगत/संज्ञानित कराने का प्रयास किया गया। जिसमें अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
