नए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने कहा प्रदेश में नये उद्योग को स्थापित करना, युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता


RDESController
यूपी में हमारे पास ब्यूरोक्रेसी की अच्छी टीम है.
लखनऊ. यूपी के नए मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पांडेय ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया. कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद दिया और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के प्रति आभार भी जताया. उन्होंने कहा कि हमारे पास आईएएस अधिकारियों की अच्छी टीम है, हम उनके साथ बेहतर तालमेल कर काम करेंगे और प्रदेश को आगे ले जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकताओं में सरकार का घोषणा पत्र है, जिसको जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव राजीव कुमार ने जिन कामों को किया है, मैं उनको आगे बढ़ाने का काम करूंगा. यूपी में हमारे पास ब्यूरोक्रेसी की अच्छी टीम है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में नये उद्योग को स्थापित करना, युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है. किसानों की आय बढ़े और फसलों का उचित मूल्य मिले के लिए विशेष कोशिशें की जाएंगी. उन्होंने आगे कहा कि यूपी में निवेश बढ़ें, युवाओं को रोजगार मिले, किसानों को भुगतान मिले, उनकी आय बढ़ें इसके लिए हम पूरा प्रयास करेंगे. सरकारी कर्मचारियों की समस्या है, उसके लिए मैं उनसे खुद मिलूंगा और उनकी समस्या का समाधान करूंगा.
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इन्वेस्टर मीट का सफल आयोजन किया, जिससे उत्तर प्रदेश में नए रोजगार के अवसर आए हैं. साथ ही हम किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भी प्रयास करेंगे. ज्यादा से ज्यादा निवेश उत्तर प्रदेश में आए इसके लिए पहले से काम किया जा रहा ह. गन्ना किसानों का अधिक से अधिक भुगतान हो और उनका उचित मूल्य मिल सके उसका भी प्रयास किया जाएगा. अधिकारी और कर्मचारियों को साथ लेकर चला जाएगा और जो भी समस्याएं कर्मचारियों की आएगी, उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा. उनका आत्मविश्वास कम न हो इसका भी प्रयास करेंगे.


Scroll To Top
Translate »