
ये बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहीं। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिये इनसे सबसे पहले निजात पाना होगा।बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की हालत को देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती है।
कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुये कहा कि देश के सामने तीन सबसे बड़ी चुनौतिया खड़ी है। युवाओं को रोजगार नही मिल पा रहा है। किसानों की हालत ठीक नही है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होने कहा कि पहले अमेरिका सुपर पावर हुआ करता था। आज अमेरिका के सामने चाइना खड़ा हो गया है। वहीं भारत दुनिया की तीसरा सबसे शक्तिशाली देश है। देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिये बेराजगारी, महंगाई तथा किसानों की हालत सुधारनी होगी।
इससे पहले अमेठी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल वहां से सीधे अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी रवाना हो गए। उनके के स्वागत के लिये सुबह से ही चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेताओं की भारी भीड़ थी। खुद प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर वहां मौजूद थे। उनके अलावा पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, एम एल सी दीपक सिंह,प्रवक्ता के के पांडे, ब्रिजेन्द्र सिंह आदि कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में शामिल थे।
जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्र ने बताया कि गुरुवार को राहुल गांधी तालाखजुरी के पास मुकुटनाथ इंटर कालेज में किसानों के साथ चौपाल करेंगे। नरैनी गांव जाकर शहीद जवान अनिल मौर्या के परिजनों से मुलेंगे। अपराह्न तीन बजे राहुल दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
