
लखनऊ: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात कवि श्री गोपाल दास ‘नीरज’ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज जी ने अपनी काव्य रचनाओं से हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया।
उन्हें भावनाओं और अनुभूतियों को व्यक्त करने में दक्षता हासिल थी। हिन्दी फिल्मों के लिए नीरज जी द्वारा लिखे गए गीत आज भी लोकप्रिय हैं। श्री गोपाल दास ‘नीरज’ के निधन से साहित्य जगत को जो हानि हुई है, उसकी भरपाई होना कठिन है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
https://rashtriyadinmaan.com
