GST कई वस्तुओं से हटा, वाशिंग मशीन, फ्रीज, टीवी और 15 चीजें होंगी सस्ती


इसके अलावा वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘सैनेटरी नैपकिन को जीएसटी के दायरे से हटा दिया गया है। इसके अलावा पत्थर, मार्बल, राखी, लकड़ी की मूर्तियां और साल की पत्तियां को भी जीएसटी दायरे से बाहर रखा गया है।’ साथ ही बताया कि 100 रुपए से ऊपर के फुटवियर पर जीएसटी दर पांच फीसदी घटा दी है।

बता दें, शनिवार को जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में 20वीं बैठक हुई है और इसमें सैनिटरी नैपकिन, हथकरघा, हस्तशिल्प जैसे तमाम जरूरी या छोटे कारीगरों से जुड़े उत्पादों पर कर घटाने पर फैसला लेना था। हालांकि, अभी तक जीएसटी परिषद की बैठक की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। जीएसटी में फिलहाल 05, 12, 18 और 28 फीसदी की चार दरें हैं। माना जा रहा है कि इन सभी स्लैब से कुछ वस्तुओं को निकालकर निचली श्रेणी में लाया जा सकता है। इससे पहले जनवरी में आखिरी बार कर दरों में कमी कर जनता और उद्योगों को राहत दी गई थी।


Scroll To Top
Translate »