
लखनऊ | प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते हुए अपराध, महिला उत्पीड़न के खिलाफ आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला एवं शहर कमेटियों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से एक दिवसीय धरना दिया गया। लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा(जीपीओ पार्क) के समक्ष प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद की मौजूदगी में धरना दिया गया।
धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म होने के कगार में है, ऐसा लगता है कि जंगलराज कायम हो गया है। जेल से लेकर सड़क तक हत्याएं हो रही हैं। महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रेप और गैंगरेप की घटनाएं सरकार के माथे पर कलंक है। सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। अपना हक मांगने वालों पर लाठी और गोली बरसायी जा रही है। प्रदेश का व्यापारी हों अथवा छोटे दुकानदार हों, मोदी सरकार की अन्यायी जीएसटी से बुरी तरीके से पीड़ित हैं, उनके रोजगार और व्यापार बन्द होने की कगार पर हैं। मीडिया का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। मीडिया की आवाज दबायी जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है। प्रदेश की पुलिस न्याय और कानून की जिम्मेदारी न संभालकर स्वयं द्वारा लिये गये शपथ का ही उल्लंघन कर रही है।
आज उ0प्र0 की पुलिस योगी सरकार के बाउन्सर की तरह काम कर रही है और गरीब और पीड़ित जनता को सत्ता का रौब दिखाकर उत्पीड़न करने पर उतारू है। वर्षा न होने से प्रदेश के कई हिस्से पूर्वांचल से लेकर बुन्देलखण्ड तक सूखे की कगार पर हैं लेकिन योगी सरकार के पास सूखे से पीड़ित किसानों के लिए केाई ठोस योजना नहीं है। चाहे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हो अथवा अनुदेशक, आये दिन सड़कों पर उतरकर अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार से उन्हें सिर्फ छलावा ही मिला है।
उन्होने कहा कि संसद में लाये गये अविश्वास प्रस्ताव से बहुत जरूरी मुद्दों पर न सिर्फ चर्चा हुई बल्कि देश की जनता के सामने मोदी सरकार के झूठ, फरेब और जुमलों की कलई खुली है। केन्द्र की मोदी सरकार के सभी वादे जुमलों में बदल चुके हैं। देश का नौजवान, किसान, महिलाएं, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। प्रदेश की योगी सरकार आज तक जनहित के सभी मुद्दों पर विफल साबित हुई है। किसी भी चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार का प्रथम दायित्व आम जनता को सुरक्षा देना है लेकिन जिस प्रकार आज प्रदेश में भय का वातावरण व्याप्त है ऐसा लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है न तो प्रदेश में नौजवानों को रोजगार मिल रहा है, न ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है, बिजली, पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
धरने में प्रमुख रूप से एमएलसी श्री दीपक सिंह, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक श्री सिराज मेंहदी, डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, पूर्व विधायक श्री अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री अशोक सिंह, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री अमरनाथ अग्रवाल, श्री प्रमोद सिंह, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, श्री ओंकारनाथ सिंह, चै0 सत्यवीर सिंह, श्री गंगा सिंह एडवोकेट, श्री आर0पी0 सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री श्रोत गुप्ता, श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, डा0 मंजूर आलम, श्री अंशू अवस्थी, श्री विशाल राजपूत, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री सचिन रावत, श्रीमती शुचि विश्वास, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती अंजुम खान, श्रीमती सुनीता रावत, श्री पंकज तिवारी, डा0 जियाराम वर्मा, श्रीमती सिद्धि श्री, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्री अजय कुमार सिंह अज्जू, श्री विजय बहादुर, श्री अरशद आजमी, श्री राहुल अवस्थी, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री मनोज तिवारी, श्री अरशी रजा, परवीन खान, श्री राजेश सिंह काली, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री नरेन्द्र गौतम, श्री गोपालकृष्ण पाण्डेय, श्रीमती श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री मुरली मनोहर, मो0 शुएब, श्री कोणार्क दीक्षित के0डी0 आदि सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
