
lucknow | गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर कॉलोनी में रविवार को एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई. मलबे में करीब 13 लोग मजदूरों के फंसे होने की सूचना थी जिनमें से सात लोगों को बाहर निकाला गया है. बता दें कि पांच दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में दो इमारतें गिरी थीं, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी.
गाजियाबाद की डीएम रितु माहेश्वरी ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि बिल्डिंग की क्वालिटी अच्छी नहीं थी. इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 7 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है|
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। कमिश्नर स्तर की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने बिल्डिंग हादसे में 7 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई होगी।
मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. इस घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से हो रहा था. नियमों को ताक पर रखकर एक मंजिल में कई फ्लोर बनाए जा रहे थे. एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 7 मजदूरों को बाहर निकाला गया है. एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य कर रही है. गाजियाबाद की डीएम ने रितु महेशवरी ने बताया कि अभी तक किसी प्राइवेट बिल्डर द्वारा बिल्डिंग बनाया जा रहा था. इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश दे दिए है. जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया है. उन्होंने डीएम से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली. योगी ने डीएम से कहा है कि एनडीआरएफ और पुलिस की मदद से घायलों की हर संभव मदद की जाए.
गौरतलब है कि दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में मंगलवार रात दो इमारतें ढह गईं थी. बुधवार शाम तक मलबे से 8 शव निकाले गए थे. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 24 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था..
https://rashtriyadinmaan.com
