नोएडा-गाजियाबाद में इमारतें गिरने का मामला राज्यसभा में उठा, दोषियों को सजा देने की मांग


सदन में शून्यकाल के दौरान इमारतें गिरने का मामला उठाते हुए पूनिया ने कहा कि इन इमारतों में खराब निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। इनका निर्माण सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं था जिससे ये मामूली दबाव भी नहीं सह सकीं।

उन्होंने कहा कि इन इमारतें के गिरने से कुछ लोगों की मौत हो गई है। इसके लिए जिम्मदारी तय की जानी चाहिए और दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने दोनों हादसों में पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की।


Scroll To Top
Translate »