पाकिस्तान में नई सरकार के लिए वोटिंग जारी, क्वेटा हमले की ISIS ने ली जिम्मेवारी, 31 की मौत


g46pia38_quetta-blast-afp_625x300_25_July_18

 

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लिए आज का दिन काफी अहम है, क्योंकि आज पाकिस्तान की आवाम अपने नए प्रधानमंत्री को चुनने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. पाकिस्तान में बुधवार को नेशनल असेम्बली की 272 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. यानी पाकिस्तान चुनाव (Pakistan Election) की कुल 342 सीटों के लिए मतदान होगा. इनमें से 272 सीटों पर सीधे चुनाव होंगे, जबकि 70 सीटें आरक्षित हैं. यह चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि इस आम चुनाव में 171 महिलाएं किस्मत आजमा रही हैं.

यह पहला मौका है, जब इस देश में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं. इन 171 महिलाओं में 70 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जो किसी पार्टी का टिकट न मिलने के बावजूद अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरी हैं. पाकिस्तान में आज हो रहे आम चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर 3,70,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है. देश के इतिहास में यह चुनाव के दिन अब तक की सर्वाधिक सैन्य तैनाती है. पाकिस्तान के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 3,459 उम्मीदवार नेशनल असेंबली की 272 सीटों के लिए चुनावी मैदान में है जबकि पंजाब, सिंध बलूचिस्तान और खैबर – पख्तूनख्वा प्रांतीय असेंबली की 577 सीटों के लिए 8,396 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. पाकिस्तान में 10.596 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं. देशभर के 85,000 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है.

शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा. इस चुनाव में मुकाबला इमरान खान की पार्टी और नवाज शरीफ की पार्टी के बीच है. 


Scroll To Top
Translate »