
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। 27 जुलाई के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय होने और चक्रवाती परिस्थति का निमार्ण होने से तेज बारिश होने की उम्मीद है।
उत्तराखंड में क्षेत्रीय मौसम कायार्लय ने अगले 48 घंटों में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को बारिश के बाद बुधवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। बारिश की वजह से चार दर्जन से अधिक मार्ग अवरुद्ध हो गए। अधिकारी ने कहा, ‘चमौली और पिथौरागढ़ में अधिकतर सड़कें या तो जलमग्न हो गईं या यातायात बाधित रहा।’
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार सुबह से छाए बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में गिरावट आने के साथ नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बुधवार की सुबह से भी आसमान पर बादल छाए हुए है, इससे मौसम सुकून देने वाला है। बीते 24 घंटों में राज्य के लगभग हर हिस्से में बादल बरसे है। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।
राज्य में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ रही है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर का 23.8 डिग्री, ग्वालियर का 23.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 3०.9 डिग्री और जबापुर का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
https://rashtriyadinmaan.com
