अमरसिंह का चुनाव लड़ने से इंकार, मोदी और योगी का करेंगे प्रचार


अमर सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि उनके आजमगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ने की तमाम तरह की अटकलबाजी चल रही हैं।  पर वह वर्तमान में निर्दलीय सांसद हैं और उनका चार साल का कार्यकाल बाकी है। ऐसे में बुआ बबुआ की जोड़ी के खिलाफ नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के लिए आक्रामक प्रचार करेंगे।

हाल ही में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि अगर भाजपा आजमगढ़ सीट उनकी  पार्टी को देती है तो वह अमर सिंह को यहां चुनाव लड़ा सकते हैं। असल में अमर सिंह की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में की थी। हालांकि अमर सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले से मुलाकात करते रहे हैं। सपा से पूरी तरह दूर हो चुके अमर सिंह अब भाजपा के करीब जा रहे हैं। उनकी भाजपा में इंट्री होती है या बाहर रह कर ही भाजपा की मदद करेंगे यह देखने की बात होगी।


Scroll To Top
Translate »