वाराणसी में आगामी 21 से 23 जनवरी को 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन नव ट्रेड फैसिलिटेशन सेन्टर (टी.एम.सी.) तथा मिनी स्टेडियम में


DSC_4030
प्रवासी भारतीयों को इलाहाबाद लाकर कुम्भ मेला क्षेत्र का भ्रमण भी कराया जाएगा
लखनऊ |उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये है कि प्रवासी दिवस आयोजन की तैयारी एवं कार्य योजना के सम्बन्ध में भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार के मध्य होने वाले एमओयू को अन्तिम रूप देने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां यथाशीघ्र पूर्ण कराई जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विषय वस्तु से सम्बन्धित प्रदर्शनी भी आयोजित कराये जाने  हेतु आवश्यक तैयारियां यथाशीघ्र पूर्ण करा ली जाएं।
प्रदेश की सांस्कृृतिक नगरी वाराणसी में आगामी 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2019 तक 15वें प्रवासी भारतीय का आयोजन नव ट्रेड फैसिलिटेशन सेन्टर
(टी.एम.सी.) तथा मिनी स्टेडियम मंे किया जाएगा। प्रवासी भारतीयों को इलाहाबाद लाकर कुम्भ मेला क्षेत्र का भ्रमण भी कराया जाएगा।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में प्रवासी भारतीय दिवस-2019 के आयोजन के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। आयोजन में लगभग 5000 अप्रवासी भारतीयों, लगभग 2000 युवा प्रवासियों तथा लगभग 1000 गणमान्य महानुभावों की प्रतिभागिता सम्भावित है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि आयोजन से जुड़े सम्बन्धित विभागों से अनुमानित व्यय के पुनरीक्षित प्रस्तावों के आधार पर प्रवासी दिवस के आयोजन पर होने वाले बजट अनुमान अधिकतम 06 अगस्त, 2018 तक वित्त विभाग मंे उपलब्ध करा दिये जाएं। उन्होंने कहा कि प्रवासी दिवस का आयोजन राज्य सरकार का प्रतिष्ठात्मक आयोजन है जिसका उद््घाटन  प्रधानमंत्री  तथा समापन  राष्ट्रपति  द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम का भव्य आयोजन कराने हेतु सर्वोच्च व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए।
श्री पाण्डेय ने निर्देश दिए कि प्रवासी भारतीयों के ठहरने हेतु वाराणसी में अच्छे नामी गिरामी होटलों में पर्याप्त मात्रा में कमरों का आरक्षण कराने के साथ स्विस काॅटेज तथा डारमेट्री की व्यवस्था की जाए जिससे किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि यूथ प्रवासी दिवस 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लगभग 1000 युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक प्रबन्ध समय से सुनिश्चित कराएं जाएं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव, सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास श्री आर.के. सिंह, प्रमुख सचिव, गृह श्री अरविन्द कुमार, विशेष सचिव, औद्योगिक विकास एवं एनआरआई श्री अरूण कुमार, सूचना निदेशक, डाॅ0 उज्ज्वल कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »