
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद ने आज जनपद बस्ती पहुंचकर भीषण बाढ़ एवं बंधे के कटान से प्रभावित गौरिया नैन गांव एवं विक्रमजोत कल्याणपुर गांव का दौरा कर ग्रामवासियों से मुलाकात कर हाल-चाल लिया। इसके उपरान्त विगत दिनों जनपद बस्ती में ओवरब्रिज के गिरने की घटना पर जनपद बस्ती के फुटैया चैराहा स्थित निर्माणाधीन ध्वस्तपुल का निरीक्षण किया एवं वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।
बाढ़ग्रस्त गांवों का सघन दौरा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री
राजबब्बर ने कहा कि योगी सरकार सिर्फ बैठक करने, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों
का हवाई भ्रमण करने व धु्रवीकरण की राजनीति करने के अलावा कुछ नहीं कर
रही है। बस्ती में इतनी बड़ी घटना होती है, पुल गिर जाता है, सरकार मौन
रहती है, एफआईआर भी होती है परन्तु ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं
होती, कन्सट्रक्सन कम्पनी के प्रोपराइटर आज भी खुलेआम घूम रहे हैं।
क्षेत्रीय लेाग बता रहे हैं कि कंक्रीट छूने मात्र से ही पूरी तरह भरभरा
कर गिर जा रही है। एक पिलर से दूसरे पिलर की दूरी का मापदण्ड 30 फिट होता
है जबकि यहां पर 50 फिट पर पिलर बनाये गये हैं। इतने बड़े हादसे के बाद भी
सरकार ठेकेदार के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है।
राजबब्बर ने कहा कि पूरी बस्ती की जनता बाढ़ से
त्राहि-त्राहि कर रही है और मुख्यमंत्री जी धु्रवीकरण की राजनीति कर रहे
हैं। किसी मुद्दे पर कोई जवाब नहीं है। बनारस के पुल की बात हो या
देवरिया की घटना हो, हर जगह पर सरकार अपराधियों के साथ खड़ी नजर आ रही है।
केाई भी कार्यवाही अपराधियों के खिलाफ नहीं हो रही है। यही स्थिति मोदी
जी की भी है। राफेल डील पर सरकार का आज भी कोई साफ-साफ जवाब नहीं है।
सरकार वहां भी गोल-मोल जवाब दे रही है। आज प्रदेश सरकार को प्रदेश में
फैली दैवीय आपदा के प्रति सजग होना चाहिए किन्तु सरकार इस दैवीय आपदा में
अपने भ्रष्टाचारी तरीके से आर्थिक लाभ लेने की कोशिश में लगी हुई है।
लगातार योगी सरकार इस तरह के बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के
लिए तमाम तरह के हथकण्डे अपना रही है। आज जगह-जगह पर समाज के तमाम
प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा उनके साथ माॅब लिंचिंग की बात की जा रही
है। चाहे वह प्रवीण तोगड़िया का मामला हो, चाहे वह स्वामी अग्निवेश का
मामला हो, चाहे बनारस विश्वविद्यालय की छात्राओं का मामला हो, चाहे लखनऊ
विश्वविद्यालय के डीन का मामला हो, भारतीय जनता पार्टी ऐसा वातावरण बनाने
की कोशिश कर रही है कि उस सोच के लोग भीड़ तन्त्र के माध्यम से स्वयं
न्याय करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह की सोच ने देश से महात्मा गांधी
को छीना था। आज इसी तरह की सोच अपनी अक्रामकता की पराकाष्ठा पर है।
कांग्रेस पार्टी की कोशिश है कि ऐसी सोच के लोगों का समाज के सामने
पर्दाफाश करें और हम प्रदेश की राजनीति को बुनियादी मुद्दों की तरफ ले
जायें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज खुद मुख्यमंत्री जनपद बस्ती
में हैं किन्तु उन्हें यहां के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की रोती-बिलखती महिलाएं
व बच्चे नहीं दिख रहे हैं उन्हें तो सिर्फ धर्म यात्राएं करना एवं नफरत
की राजनीति दिखती है लेकिन जो असली धर्म मानवता का है उससे वह पूरी तरह
विमुख हो चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मौके पर जनपद के जिलाध्यक्ष सहित सभी
वरिष्ठ नेताओं व फ्रन्टल संगठनों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद में किये जा
रहे कार्यों के लिए सराहना की एवं इसमें और अधिक तेजी लाने और पूरी ऊर्जा
के साथ बाढ़ पीड़ितों की सहायता में जुटने का निर्देश दिया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस के मीडिया
कोआर्डिनेटर श्री राजीव बख्शी, जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती के अध्यक्ष
श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री रामजियावन, प्रदेश
कांग्रेस के सचिव श्री श्रोत गुप्ता, जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी
एवं उपाध्यक्ष श्री प्रेमशंकर द्विवेदी, श्री नर्वदेश्वर शुक्ल, मोहम्मद
सईद, श्री अंकुर वर्मा एवं ग्राम प्रधान श्री संजय यादव सहित भारी संख्या
में स्थानीय लोग शामिल रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
