
अधिकारी ने कहा कि देहरादून और उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर के जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बाजपुर में जलभराव सबसे बड़ी समस्या है। टीचर्स कॉलोनी, बेरिया रोड और रामराज रोड जैसी कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग से चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा है और नदियों के किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
24 घंटों में लखनऊ सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह बदली छाई हुई हैं, जिससे धूप और उमस से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वाचंल के आधा दर्जन जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22. 2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
https://rashtriyadinmaan.com
