हजारों कर्मचारियों ने राजभवन के सामने नई पेंशन नीति का पुतला फूंका


40352542_1617938701644555_6285739003392032768_n
पुरानी पेंशन बहाली के पहले दिन जनसभाओ में उमड़ा प्रदेश भर का कर्मचारी

सरकार नही बदलनी,इसी सरकार से लेगें पुरानी पेंशनः हरिकिशोर तिवारी
भारी राजस्व की हानि, कामकाज रहा प्रभावित

लखनऊ, । पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा पूर्व प्रस्तावित तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के पहले ही दिन पूरे प्रदेश के जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय और राजधानी के लोक निर्माण विभाग प्रगाण में कर्मचारियों का जनसैलाब सभाओं में दिखाई पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक आरटीओ, राजस्व,कोषागार,कर एवं निबंधन,आबकारी आदि विभागों में कार्य बहिष्कार के चलते करोड़ों रूपये की राजस्व वसूली प्रभावित हुई है। राजधानी में पुरानी पेंशन बहाली मंच के तले लोक निर्माण विभाग प्रागण में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करते हुए मंच के संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि सरकार बदलने से कुछ नही होगा। हमारा लक्ष्य इसी सरकार से पुरानी पेंशन वापस लेना है। हम इसके लिए आरपार की लड़ाई का मन बना चुके है। हम तीन दिवसीय कार्यक्रम ेके बाद देश के अन्यप्रान्तों के दौरे कर रहे है। इन दौरों के उपरान्त जो देशव्यापी आन्दोलन दिल्ली में होगा वह हमें पुरानी पेंशन दिलाएगा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना वास्तव में लाटरी है, हम अपनी गाढ़ी कमाई से सरकार को लाटरी नही खेलने देगे।आमसभा का चैयरमेन संघर्ष समिति अमिता त्रिपाठी ने किया।

लोनिवि प्रागण में उमड़े हजारों कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारी नेता दूरदर्शन एस.बी. सिंह,संतोष तिवारी, सहायक अभियंता संघ के इं. मोहम्मद कामरान,इं. श्रीप्रकाश गुप्ता, आर.पी. गुप्ता, इं. दिवाकर राय, इं. वी.के. कुशवाहा, के.के. पटेल, रामफेर पाण्डेय, त्रिलोक सिंह, रामराज दुबे, सुनील यादव, जे.पी. तिवारी,वीरेन्द्र तिवारी, किरन कुमारी दुबे, शिवबरन सिंह यादव, संजीव गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, रामसुरेश सिंह, सुरेश सिंह यादव, सुभाष चंद तिवारी, अनुज शुक्ला,आनंद सिंह, राजेश सिंह, राजश्री त्रिपाठी, सुरेन्द कुमार,सत्येन्द्र कुमार द्विवेदी, बलराम सिंह, एस.पी. मिश्रा,शशिप्रभा, फैजल,रामेन्द्र श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित किया।

इस दौरान संचालन करते अमिता त्रिपाठी ने बताया कि 30 अगस्त को राजधानी के उद्यान भवन प्रागण में आमसभा के उपरान्त नई पेंशन नीति की प्रतियाॅ जलाई जाएगी। जबकि जनपदों में नई पेंशन नीति का पुतला फूंका जाएगा।आज के कार्य बहिष्कार से मुख्य रूप से आरटीओ, निबंधन, कोषागार, आबकारी, उद्यान, उपभोक्ता कल्याण विभाग, समाज कल्याण निदेशालय, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विपणन, श्रम विभाग, अल्प बचत निदेशालय, निबंधक सहकारी समितियाॅ, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, परिवार कल्याण,अर्थ एवं संख्या विभाग, पंचायती राज सफाई विभाग, खाद्य प्रसंस्करण विभाग, शिक्षक एवं कई संवर्ग के अधिकारी इस कार्य बहिष्कार कार्यक्रम में शामिल रहे।

राजभवन के सामने नई पेंशन नीति का पुतला फूंका गया। उधर जनपदों से मिली सूचना के अनुसार झाॅसी ,रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, इलाहबाद, कानपुर, इटावा, एटा, वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, नोएडा, बस्ती, गोण्डा, बहराइच, फैजाबाद, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सोनभद्र, बदायू, बरेली, चित्रकूट, प्रतापगढ, अमेठी,अमरोहा, बाराबंकी, संतकबीर नगर, कन्नौज, देवरिया, पीलीभीत,चन्दौली, शाहजहापुर,कौशम्बी,हाथरस,अम्बेडकरनगर,बुलंदशहर, गाजीपुर,औरैया, कानपुर, मिर्जापुर सहित प्रदेश के समस्त जनपदों में कार्यबहिष्कार कार्यक्रम में कर्मचारियों के साथ साथ अधिकारियेां की भी भागीदारी रही।


Scroll To Top
Translate »