
उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ की पूर्वाचल विश्वविद्यालय ईकाई ने की अनुमोदित शिक्षको के विनियमितिकरण की मांग
जौनपुर/ अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षको के विनियमितिकरण की वर्षो से उत्तर प्रदेश शासन में लम्बित प्रक्रिया के अविलम्ब क्रियान्वयन के लिए आज स्व,अमर शहीद उमानाथ सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहली बार उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ(फुपुक्टा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डां.राजीव प्रकाश सिंह एवं पूर्वाचल विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ(पूटा) के अध्यक्ष डां.समर बहादुर सिंह एवं महामंत्री डां.विजय कुमार सिंह के द्वारा फुपुक्टा के पैड पर पूर्वाचल विश्वविद्यालय के अनुमोदित शिक्षक साथी डां.अवनीश कुमार सिंह की सक्रिययता से ज्ञापन दिया गया। जिस पर मुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया कि मामला हमारे संज्ञान में है।
स्वयं शिक्षक साथी डां.अवनीश सिंह के अनुसार टी.डी.कालेज जौनपुर केप्रबन्धक जी एवं फुपुक्टा के सम्मानित पदाधिकारियों के द्वारा अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षको की विगत 18 वर्षो की विसंगतिपूर्ण व्यथा से अपने अनुसार ज्ञापन देने के पूर्व पूर्णतय: संसूचित करवाया जा चुका था।
फुपुक्टा पदाधिकारियों के द्वारा शिक्षक संघ स्थायी शिक्षको को सातवाँ वेतनमान प्रदान करने एवं मानदेय शिक्षको के आमेलन पर हार्दिक आभार ज्ञापित करते हुए अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षको को अविलम्ब विनियमित करने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गयी।
अनुदानित महाविद्यालय विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा अनुमोदित शिक्षको के भविष्य सृजन के सद्प्रयास के लिए सम्मानित फुपुक्टा शिक्षक महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्वाचल विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ केअध्यक्ष डां.समर बहादुर सिंह एवं महामंत्री डां.विजय कुमार सिंह तथा सक्रिय अनुमोदित शिक्षक साथी डां.अवनीश सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।
इस अवसर पर अनुदानित महाविद्यालयों के कई स्थायी वरिष्ठ गुरुजन एवं अनुमोदित शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
