देना बैंक, विजया बैंक और बैंक आफ बड़ौदा का होगा विलय


कुमार ने कहा कि बैंकों के विदेशों में परिचालन को युक्तिसंगत बनाने का काम जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ऐेसे कदम उठाने को लेकर गंभीर है ताकि जहां तक एनपीए (फंसे कर्ज) का सवाल है, इतिहास स्वयं को नहीं दोहराए।

वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बजट में सरकार ने घोषणा की थी कि बैंकों का विलय हमारे एजेंडे में शामिल था और इस क्रम में पहला कदम उठा लिया गया है। साथ ही इन तीनों बैंकों के विलय पर उन्होंने कहा कि इन बैंकों के कर्मचारियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, उन्हें बेहतर सेवा शर्तें मुहैया करवाई जाएंगी।


Scroll To Top
Translate »