कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के सदस्यों ने घेर ली विधानसभा , उपमुख्यमंत्री से वार्ता विफल


WhatsApp Image 2018-10-08 at 5.32.45 PM
lucknow | उधर इको गार्डन में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की आमसभा चल रही थी, एक प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिले संदेश में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और मुख्य सचिव सहित शासन अफसरों के साथ वार्ता के लिए रवाना हुआ तो दूसरी तरफ वार्ता में कुछ सहमति न मिलने की आशंका के चलते हजार के करीब मंच के सदस्यों ने डिप्लोमा इंजीनियर्स और नगर निगम कार्मिकों तथा राजकीय वाहन चालक महासंध के सदस्यो के साथ विधान भवन का घेराव कर लिया। लगभग यह घेराव आधें घन्टे चला। इसकी सूचना जब मंच के संयोजक को मिली तो उन्होंने सदस्यों से अपील कर उन्हें घेराव रोकने का निर्देश दिया। इस घेराव में डिप्लोमा इंजीनियर्स के राजर्षि त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, दिवाकर गौतम,इं. दिवाकर राय, जी.एन. ंिसंह,राजेश वर्मा, रामवीर सिंह यादव,राजकरन पटेल, राजीव गंगवार, नगर निगम कर्मचारी संघ के आनंद वर्मा, मो. शोएब, शमील एखलाक, हेमन्त कुमार, शत्रोहन बालम्किी और राजकीय वाहन चालक संघ के त्रिलोक ंिसह, राजनीश सिंह, रमेश सिंह आदि ने हजारों लोगों के साथ विधान भवन का घेराव किया।

उपमुख्यमंत्री से वार्ता विफल

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के आन्दोलन के बीच शासन स्तर पर आमंत्रण के बाद मंच का ग्यारह सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और मुख्य सचिव सहित आला अफसरों की मौजूदगी में हुई। वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री द्वारा हर मामले में अनभिज्ञता और आश्वासन मिलने के बाद मंच की तरफ से वार्ता को असफल बताते हुए आन्दोलन जारी रखने का ऐलान किया गया। इस द्विपक्षीय वार्ता में मंच की तरफ से बाबा हरदेव सिंह, डा. दिनेश शर्मा, हरिकिशोर तिवारी, एमएलसी संजय मिश्रा, राजबहादूर चंदेल, निखिल शुक्ला, हरिनाम सिंह, सुधीर पवार, रामफेर पाण्डेय और रामराज दुबे मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »