
देश में ऐसा पहला सरकारी संस्थान होगा
lucknow | योगी सरकार ने गाजियाबाद में एक राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गाजियाबाद में एक राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाने को मंजूरी दे दी।यह देश में ऐसा पहला सरकारी संस्थान होगा जहां विधायक, पार्षद और युवा तथा अन्य जो राजनीति में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है इसमें प्रवेश पा सकेंगे।
राज्य सरकार इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस प्रशिक्षण सस्थान के लिए 198 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इसमें अगले दो वर्षों में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। सरकार ने पूरक बजट में संस्थान के लिए पहले ही 50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण 60 बीघा भूमि पर किया जाएगा।
, राज्य सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार इस संस्थान में चलने वाले पाठ्यक्रमों की मान्यता के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ बातचीत भी कर रही है।
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दावा किया कि संस्थान राष्ट्रीय राजधानी के पास स्थापित किया जा रहा है। संस्थान में देश-विदेश के प्रमुख गणमान्य लोग तथा राजनीतिक दलों के प्रमुख यहां आएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों और अन्य लोगों को यहां से डिग्री-डिप्लोमा देश के प्रमुख विश्वविद्यालय से संबद्ध होने के बाद दिए जाएंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
