शिवपाल को मिला मायावती का बंगला, नवरात्र में ही प्रवेश करेंगे


सहायक राज्य सम्पत्ति अधिकारी सुधीर कुमार रुंगटा ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव को 6 एलबीएस (लाल बहादुर शास्त्री) बंगला आवंटित हुआ है। यह बंगला उन्हें बतौर विधायक दिया गया है। आवंटन होने के बाद शिवपाल तत्काल बंगले में गए और निरीक्षण कर पसंद कर लिया है।
आपको बता दें कि इस बंगले में इससे पहले मायावती का कार्यालय हुआ करता था। बताया जा रहा है कि अब इस बंगले में शिवपाल अपनी पार्टी का दफ्तर बनाएंगे।


Scroll To Top
Translate »