कानपुर में सीएम योगी बोले, युवा अपनी ऊर्जा को पहचाने ,सोशल मीडिया को हथियार बनाए


lucknow |      कानपुर  में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को उनकी शक्ति का अहसास कराया।  भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा सोशल मीडिया को हथियार बनाएं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं। लाभार्थियों के इंटरव्यू करें और वेबसाइट, सोशल मीडिया पर अपलोड करें। यकीन मानें विरोधी खुद बेनकाब हो जाएंगे।

सोमवार को लाजपत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को पहचाने। देश की आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान का हवाला देते हुए योगी ने युवाओं में जोश भरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर युवा के हाथ में मोबाइल फोन है। हम देखते हैं कि वे ऐसे ही मोबाइल पर हाथ चलाते रहते हैं। फोन पर ऐसे हाथ पलटने से कुछ नहीं होगा। गांवों में जाइए, उज्जवला, सौभाग्य, वृद्धापेंशन, फसलबीमा, किसानों के ऋण माफी के लाभार्थियों से बात करें। उनके इंटरव्यूय रिकार्ड करें और सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर दीजिए। कल्याणकारी योजनाओं की मुखालफत करने वाले चेहरे खुद बेनकाब हो जाएंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित कई अन्य नेतागण मौजूद हैं। लाजपत भवन में शुरू हुई इस बैठक का समापन डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे।

भाजयुमो गठन के बाद पहली प्रदेश कार्यसमिति को ऐतिहासिक बनाने को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश और प्रभारी अशोक कठेरिया ने काफी मेहनत की है। पांच सत्रों में होने वाली एक दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति में अब तक के हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के अलावा लोकसभा चुनाव-2019 को सफल बनाने का एजेंडा तय होगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशने बताया कि यह कार्यसमिति ऐतिहासिक होगी। कहा कि कानपुर क्रांतिकारियों की स्थली रही है। पूर्व में भाजयुमो के किए गए कार्यों एवं अभियानों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जो कि भाजपा को एक नई ऊर्जा देने का कार्य करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो के सभी पदाधिकारीगण एवं सभी कार्यकर्ताओं को समय के साथ-साथ अनुशासन का भी ध्यान रखना होगा। सीएम के आने की पुष्टि करते हुए भी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने की है। साथ ही बताया कि कई सालों से युवा मोर्चा की कोई कार्यसमिति नहीं हुई थी।
मुख्यमंत्री की फ्लीट की गाड़ी ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की कार में मारी टक्कर। गाड़ी से उतरकर फ्लीट की गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी को मंत्री ने फटकारा तो वह उनके पैरों पर गिरा पड़ा। इसपर नाराज होते हुए मंत्री बैठक में हिस्सा लेने चले गए।


Scroll To Top
Translate »