देशभर में CBI के दफ्तरों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल ने दी गिरफ्तारी


पुलिस स्टेशन से निकलते ही राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए संवाददाताओं से कहा- “पीएम मोदी भाग सकते हैं लेकिन सच को छिपा नहीं सकते हैं। सच्चाई सामने आएगी। सीबीआई डायरेक्टर के खिलाफ प्रधानमंत्री की कार्रवाई से यह खौफ का वातावरण पैदा हुआ है।”

 

इससे पहले वहां एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। गांधी ने मोदी पर सीबीआई, चुनाव आयोग और प्रवर्तन निदेशालय समेत अन्य संस्थानों को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया।


Scroll To Top
Translate »