
नई दिल्ली | कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव डॉ० इंदर जीत सिंह (भा०प्र०से०),, द्वारा आज दिनांक 30.10.2018 को दीपका क्षेत्र की दीपका खदान का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से उत्पादन और उत्पादकता की जानकारी ली एवं समुचित सुरक्षा के साथ निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोयला उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सचिव द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया ।
इस मौके पर कोल इंडिया लिमिटिड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार झा जी, एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री एपी पण्डा जी, तकनीकी निदेशक श्री कुलदीप प्रसाद जी, एसईसीएल के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री बी० आर रेड्डी जी, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा जी, क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री बेके चांदोरा जी , महाप्रबंधक (खनन) श्री एन के सिंह जी के अलावा राज्य शासन व क्षेत्र / परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
https://rashtriyadinmaan.com
