ऐश्वर्या से रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे तेजप्रताप, फिर भी लालू ने करवा दी शादी


tej-pratap-aishwarya-1

लालू परिवार के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने तलाक के अपने फैसले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. पिता लालू से मिलने रांची जाने के क्रम में तेजप्रताप ने तलाक के कारणों के बारे में बताया. तेजप्रताप यादव ने कहा कि घुट-घुट के जीने से बढ़िया है कि हम दोनों अलग हो जाएं. तेज प्रताप ने कहा कि वह इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लालू को यह बात पता थी फिर भी उन्होंने साथ नहीं दिया.

तेजप्रताप ने कहा, “मेरे इस फैसले में खुद मेरे परिवार के लोग भी मेरे साथ खड़े नहीं है. तेजप्रताप ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ऐश्वर्या के साथ शादी के लिए मैं तैयार नहीं था. मुझे मोहरे की तरह इस्तेमाल किया गया.” आगे उन्होंने कहा, “मेरे पिता लालू यादव को भी इस बात की जानकारी थी. मैंने अपनी मां राबड़ी देवी से भी बात की लेकिन मुझे किसी का साथ नहीं मिला.”


तेजप्रताप ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बीते दो महीने से वह ऐश्वर्या से अलग रह रहे हैं. तेजप्रताप ने कहा कि जब से उनका जन्म हुआ है उस समय से वो न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. मालूम हो कि लालू परिवार में दोनों बेटों के बीच मनमुटाव, वैचारिक मतभेद की खबरें आ रही थीं इस बीच पत्नी से तलाक की अर्जी देकर तेजप्रताप यादव ने काफी हद तक साफ कर दिया है कि उनके परिवार में ऑल इज नॉट वेल हैं.


Scroll To Top
Translate »