मार्च 2019 तक बंद हो जाएंगे 50 फीसदी एटीएम, लाखों लोगों के बेरोजगार होने का खतरा


कैटमी के प्रवक्ता ने कहा कि भारत में इस समय तकरीबन दो लाख 38 हजार एटीएम हैं जिनमें से एक लाख ऑफ-साइट और 15,000 से अधिक व्हाइट लेबल एटीएम समेत 1 लाख 13 हजार एटीएम बंद हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के लिए विनियामक दिशानिदेर्श, नकदी प्रबंधन मानकों की हालिया शतेर्ं और कैश लोडिंग की कैसेट स्वैप पद्धति के कारण संगठन को बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस कदम से उद्योग में भारी बेकारी भी आएगी, जो पूरी अर्थव्यवस्था में वित्तीय सेवाओं के लिए हानिकारक होगी।


Scroll To Top
Translate »