चैंपियन मैरीकॉम को बधाइयां, पीएम मोदी ने कहा- जीत वाकई में खास


_1543068164

 

नई दिल्ली |   8 साल के लंबे अंतराल के बाद विश्व खिताब जीतने वाली मैरीकॉम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई दिग्गजों ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने मुक्केबाज की उपलब्धि को गौरवान्वित करने वाला बताते हुए कहा, ”उन्होंने इस खेल में जिस तरह से परिश्रम किया और विश्व स्तर पर उत्कृष्टता हासिल की, वह बेहद प्रेरणादायक है। उसकी जीत वास्तव में विशेष है।”

5 साल की मैरीकॉम ने फाइनल में यूक्रेन की युवा हाना ओखोटा को 5-0 से पस्त कर अपना रिकार्ड छठा स्वर्ण जीतने के साथ सबसे सफल महिला मुक्केबाज बनी। मैरीकॉम ने इस तरह क्यूबा के महान पुरूष मुक्केबाज फेलिक्स सेवोन की बराबरी कर ली जो विश्व चैम्पियनशिप में छह खिताब जीत चुके हैं।

48kg कटैगरी के फाइनल राउंड में मैरीकॉम ने यूक्रेन की हन्ना ओकोता को 5-0 (30-27, 29-28, 29-28, 30-27, 30-27) से हराया और रिकॉर्ड छठी बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट किया कि- मैग्निफिसेंट मैरी! मैरीकॉम को महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 48 kg वेट कटैगरी में गोल्ड जीतने पर बधाइयां। वह 6 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बॉक्सर बनीं। एक अद्भुत ऐथलीट की शानदार उपलब्धि। यह हम सभी के लिए गौरवान्वित पल है।

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंदर सहवाग, भारतीय ओपनर शिखर धवन, ओलिंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार ने भी मौरीकॉम को बधाई दी।  वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया कि- लीजेंड बॉक्सर मैरीकॉम को दिल से बधाइयां। मैरीकॉम ने छठी बार विश्व चैंपियन बनते हुए भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया।


Scroll To Top
Translate »