जीडीए में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम आज से शुरू


 

11001939_613597932118477_8570140175049828253_n

lucknow । जीडीए में शनिवार से सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान होगा। संपत्ति रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन, फ्री-होल्ड सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों को बाबुओं व अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सिंगल विंडो सिस्टम के लिए प्राधिकरण के स्वागत कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। लोग कंट्रोल रूम के चार काउंटरों पर ही अपने कार्यों और समस्याओं से जुड़े दस्तावेज जमा करा सकेंगे। फिर एक निश्चित अवधि में लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए शासन ने सभी प्राधिकरणों में म्यूटेशन, संपत्ति रजिस्ट्रेशन और संपत्ति को फ्री-होल्ड कराने की प्रक्रिया को आनलाइन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इन तीनों सुविधाओं के साथ प्राधिकरण में आने वाले लोगों की विभिन्न दिक्कतों के समाधान के लिए जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने एक दिसंबर से सिंगल विंडो सिस्टम शुरू करने के निर्देश दिए। दस्तावेज पूरे होने पर काउंटर पर लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान की तय समयसीमा बता दी जाएगी। शुरुआत में चार काउंटरों को चालू किया जाएगा। यहां संपत्ति, अभियंत्रण, प्रशासनिक और अन्य अनुभागों के कामों को एक ही स्थान से पूरा किया जाएगा। सिंगल विंडो सिस्टम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए हैं। साथ ही जीडीए उपाध्यक्ष सहित आला अधिकारी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा का कहना है कि सिंगल विंडो सिस्टम में काउंटर से ही अधिकांश लोगों के कार्यों का हल निर्धारित समयसीमा के अंदर हो जाएगा। अगर किसी की परेशानी बड़ी है तो वह उनके अलावा जीडीए सचिव और मुख्य अभियंता से मिल सकेंगे। बाबुओं और अन्य किसी अधिकारी से मिलने की अनुमति नहीं होगी।


Scroll To Top
Translate »