भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्यूष मणि त्रिपाठी की हत्या, इंस्पेक्टर कैसरबाग सस्पेंड


Untitled-design-2-6.png

 

 

lucknow |  सोमवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष प्रत्यूष मणि त्रिपाठी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्‍या को अंजाम दिया गया है. इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी   ने लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेंद्र कुशवाहा सस्पेंड कर दिया है. वहीं इंस्पेक्टर की भूमिका का जांच सीओ हजरतगंज को सौंपी गई है.

बताया जा रहा है कि 25 नवंबर को भी बदमाशों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर हमला किया था. हत्‍या के डर से भाजपा नेता ने कई बार सुरक्षा की मांग की थी लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई थी. बादशाह नगर में मिले शव के बाद इलाके में हड़कंप है. पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे कार्यकर्ताओं ने ट्रॉमा सेंटर में भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.

पुलिस के मुताबिक, अमीनाबाद के गगनी तालाब निवासी प्रत्यूष मणि त्रिपाठी सोमवार देरशाम बाइक से बादशाहनगर गए थे. वहां अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया. प्रत्यूष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए. एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके हादसे की सूचना दी. जेब से मिले परिचयपत्र से प्रत्यूष की पहचान करने के साथ पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया.


डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ट्रॉमा सेंटर पहुंचे परिवारीजनों ने सीने पर धारदार हथियार की चोट का निशान देखते हुए हफ्ता भर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.


Scroll To Top
Translate »