सीएम योगी से मिला शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह का परिवार, एक सड़क और कॉलेज होंगे सुबोध के नाम पर


 

bulandsahar-voilence-shah

lucknow |  बुलंदशहर  हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने परिवार ने आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। सीएम योगी ने कल सुबोध कुमार के परिवार को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया था। मुलाकात के दौरान उनके साथ विधायक अतुल गर्ग और डीजीपी ओपी सिंह भी थे।

सीएम योगी ने तीन दिसंबर को बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी को 40 लाख रुपये और माता-पिता को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का एलान किया था। सरकार सुबोध के परिवार का 30 लाख रुपये मकान का कर्ज भी चुकाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सुबोध के परिवार ने मीडिया से बात की और कहा कि सीएम योगी ने हमें मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। हमें सरकार पर पूरा भरोसा है। इस मौके पर मौजूद खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि शहीद सुबोध के नाम पर एक रोड का निर्माण करवाया जाएगा और उनके नाम पर इलाके में एक स्कूल भी बनेगा।
शहीद सुबोध के परिवार को दी गई महत्वपूर्ण सहायताएं-
1.. 50 लाख की मदद की घोषणा पहले ही की जा चुकी है

2.. शहीद सुबोध के परिवार पर बकाया 30 लाख के होम लोन को चुकाने की व्यवस्था सरकार करेगी ।

3.. परिवार को राज्य सरकार देगी असाधारण पेंशन

4.. परिवार के एक सदस्य को सरकार देगी नौकरी

5… एटा के जैथरा कुरावली सड़क का नामकरण शहीद सुबोध सिंह के नाम पर

6..शहीद सुबोध के बच्चों की सिविल सर्विस कोचिंग में सरकार देगी सहायता (शहीद के बेटे ने कहा था कि उसके पिता उसे आई पी एस बनाना चाहते थे, शहीद की इच्छा पूरी करने के लिए योगी सरकार सिविल सर्विसेज की कोचिंग के लिए उनके बच्चों की करेगी सहायता)

वहीं, प्रदेश की डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शहीद सुबोध के परिजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। हमारी संवेदनाएं सुबोध के परिवार के साथ हैं। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि परिवार की हरसंभव मदद करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने दिवंगत इंस्पेक्टर के आश्रित परिवार को पेंशन और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। वहीं मामले की जांच कर रही एसआइटी की टीम ने कल देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंपी है।

इससे पहले बुधवार को प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग इंस्पेक्टर सुबोध के पैतृक गांव पहुंचे थे, उन्होंने सीएम के संदेश के साथ 40 लाख रुपये का चेक सुबोध की पत्नी को दिया था।


Scroll To Top
Translate »