शिवपाल सिंह यादव 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कल जनाक्रोश रैली के जरिये अपना दमखम दिखाएंगे


 

 

15390645_1749219475399250_3526940285947782689_n

lucknow | शिवपाल सिंह यादव  रविवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में जनाक्रोश रैली के जरिये अपना दमखम दिखाएंगे। भतीजे अखिलेश यादव से अनबन के चलते सपा से दूरी बना चुके शिवपाल रैली के जरिये विरोधियों को ना सिर्फ अपनी ताकत का अहसास कराएंगे बल्कि अपने नये नवेले दल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को 2019 लोकसभा चुनाव  के लिये हुंकार भरेंगे।

शिवपाल की जनाक्रोश रैली  के गीत की पंक्तियां ‘हैं तैयार हम’ को रैली के एक प्रमुख स्लोगन के तौर पर शामिल किया गया है। शिवपाल को जननायक के तौर पर दिखाने का प्रयास कर रहे ज्यादातर पोस्टरों में विभिन्न स्लोगनों के जरिये समर्थकों का उत्साहवर्धन किया गया है। सूत्रों के अनुसार, शिवपाल के लिए यह रैली प्रतिष्ठा का सवाल है। उनके समर्थक खासे उत्साहित हैं।
शिवपाल की रैली को लेकर समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पोस्टरों और बैनरों से लखनऊ के चौराहे पटे हुये हैं। यहां दिलचस्प है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को ज्यादातर बैनरों पोस्टरों पर जगह नहीं दी गई है जबकि शिवपाल अपनी लगभग हर सभा में ‘मुलायम’ को पार्टी का सर्वेसर्वा बताने का दावा करते रहे हैं।

“चाचा तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है” जैसे नारे भी उसी दिन से लगने लगे थे जब शिवपाल ने सपा से अलग राह चुनते हुये समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन किया था। पोस्टरों में शिवपाल के चित्र के साथ खड़ी भीड़ को दशार्ते हुये लिखा है ‘नहीं अकेले हैं शिवपाल। उन्होंने बताया कि शिवपाल के नए दल में सपा के कई असंतुष्ट नेता और कार्यकर्ता है जिन्होंने सपा में उपेक्षा का आरोप लगाते हुये शिवपाल की पार्टी से खुद को जोड़ा है। संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले शिवपाल का साथ देने वाले ऐसे कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के रात दिन एक किये हुये हैं।

 


Scroll To Top
Translate »