बुलंदशहर हिंसा: सीओ व चौकी इंचार्ज के बाद एसएसपी पर गिरी गाज, हटाए गए


violence_1528642658
लखनऊ|   बुलंदशहर में हुए बवाल पर स्याना के सीओ सत्य प्रकाश शर्मा और चौकी इंचार्ज चिंगरावठी सुरेश कुमार के बाद अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह पर गाज गिरी है। उन्हें एसपी के पद से हटाकर डीजीपी ऑफिस से सम्बद्घ कर दिया गया है।

प्रभाकर चौधरी को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है। वह अभी तक सीतापुर में पुलिस अधीक्षक पद पर थे। जबकि, अभी तक डीजीपी ऑफिस से सम्बद्घ रहे एल आर कुमार को सीतापुर का एसपी बनाया गया है।

सीओ और चौकी इंचार्ज को हटाने के बाद कई अन्य अफसरों पर भी बुलंदशहर हिंसा मामले में कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही थी। मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को एडीजी इंटेलीजेंस ने सौंपी थी।


Scroll To Top
Translate »