उपेंद्र कुशवाहा का नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा दिया


RLSP-chief-Upendra-Kushwaha-quits-as-minister-in-NDA-Led-by-Modi-government-Will-Attend-Opposition-Mahagathbandhan-Meeting-644x362

 

नई दिल्ली: बिहार में सीटों के बंटवारे से नाराज चल रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. सोमवार को कुशवाहा ने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौंप दिया है. उनके इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति के समीकरणों में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही उनके महागठबंधन में शामिल होने की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया है.

मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अच्छे दिनों की उम्मीद थी लेकिन बिहार आगे नहीं बढ़ा. हमें बहुत आश्वासन मिले लेकिन पूरा कोई नहीं हुआ. सीट बंटवारे पर भी बीजेपी ने हमारी बात नहीं मानी.

सूत्रों के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा 2019 के लोकसभा चुनावों में दो सीटें मिलने के चलते बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे थे और इसी नाराजगी के चलते उन्होंने आज एनडीए से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद बिहार में प्रमुख दलों में गिने जाने वाली लोक समता पार्टी के विपक्षी पार्टियों द्वारा बनाए जा रहे महागठबंधन में शामिल होने की खबरों को एक बार फिर उछाल दिया है.

कुशवाहा के करीबी सूत्रों के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा की मांग थी की उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार की चार सीटें दी जाएं लेकिन भाजपा उनको सिर्फ दो सीटें देने पर राजी है और इसी बात का कुशवाहा शुरू से विरोध कर रहे थे. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर बीजेपी लड़ सकती है जबकि 15 सीटों पर जेडीयू और बाकी बची पांच सीटों पर एलजेपी और आरएलएसपी मैदान में उतर सकती हैं.


Scroll To Top
Translate »