पांच राज्यों के नतीजे पर शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट, लिखा- ‘अहंकार हारा, सत्य जीता’


उन्होंने आगे लिखा, ‘जो चुनाव हार गए, उनके अहंकार, खराब प्रदर्शन और अति महात्वाकांक्षा के लिए उनको धन्यवाद। ऐसे लोगों के प्रति मेरी दिल से संवेदना भी है। आशा करता हूं और प्रार्थना है कि जल्द ही उन्हें सद्बबुद्धि मिलेगी और जल्द बेहतर होंगे। जय हिंद।’ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजसथान, तेलंगाला और मिजोरम में अब तक आए चुनावी परिणामों में भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। शत्रुघ्न सिन्हा पिछले काफी दिनों से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे हैं। वह कई सार्वजनिक मंचों से भाजपा और केंद्र सरकार की आलोचना करते रहे हैं और कहते रहे हैं कि ‘अगर आईना दिखाना, सच बोलना बगावत है, तो हां मैं बगावती हूं।’


Scroll To Top
Translate »