मोदी जब तक किसानों का कर्ज़ माफ नहीं करते, हम उन्हें सोने नहीं देंगेः राहुल गांधी


 

Congress_chief_Rahul_Gandhi__1544797907

 

नई दिल्ली  | मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के साथ ही कांग्रेस पार्टी उत्साह में दिख रही है. राहुल गांधी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तीन राज्यों में सरकार बनते ही उन्होंने छह घंटे के अंदर दो राज्यों में किसानों के कर्ज़ माफी की घोषणा कर दी. उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे राज्य में वे घोषणा करने वाले हैं.

नरेंद्र गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को साढ़े चार साल हो चुके हैं और पीएम मोदी ने किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया है. उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप पसीना बहाते हैं. हम आपकी आवाज़ उठाते हैं.’ उन्होंने कहा कि जब तक नरेंद्र मोदी किसानों का कर्ज़ माफ नहीं करेंगे हम उनको सोने नहीं देंगे.

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने दस दिन में कर्ज़ माफ करने का वादा किया था लेकिन हमने सिर्फ एक दिन में करके दिखा दिया. किसानों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी बाकी सारी विपक्षी पार्टियों को लेकर आपके साथ खड़ी होगी.

विधानसभा चुनाव में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को हराकर कांग्रेस ने सरकार बनाई है. सरकार बनते ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज़ माफ करने की घोषणा कर दी थी.


Scroll To Top
Translate »