NDA में ही रहेंगे रामविलास पासवान, बिहार के अलावा यूपी में भी मिली लोकसभा सीट


सूत्रों के अनुसार लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान को भाजपा राज्यसभा भेजेगी। असम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली होने वाली उस सीट से भाजपा लोजपा प्रमुख को राज्यसभा भेजेगी। शुक्रवार को दिन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के साथ रामविलास पासवान, चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस वित्तमंत्री अरुण जेटली के घर गये। वहां भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी थे। लगभग एक घंटे बातचीत हुई। वहीं से अमित शाह से भी भाजपा के दोनों नेताओं ने बात की।

लोकसभा की सीटों को लेकर जिच उसी बैठक में समाप्त हो गई। लगभग एक घंटे बाद अरुण जेटली ने लोजपा सांसद चिराग पासवान को दोबारा बुलाया। इस बीच असम से रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजने पर भी सहमति बन गई।

लोजपा ने हाल के दिनों में भाजपा पर जबर्दश्त दबाव बनाया था। पहले चिराग ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए नाजुक दौर से गुजर रहा है। फिर प्रदेश अध्यक्ष श्री पारस ने सात से कम सीट पर समझौता नहीं करने की बात कह दी। इस बीच चिराग ने पीएम नरेन्द्र मोदी और वत्ति मंत्री जेटली को पत्र लिखकर नोटबंदी से लाभ और राफेल सौदे की सच्चाई बताने को कहा। उसके बाद से भाजपा की बेचैनी बढ़ गई। गुरुवार को भूपेन्द्र यादव रामविलास पासवान के घर पहुंचे। वहीं शुक्रवार को दोबारा बैठक की बात तय हुई।


Scroll To Top
Translate »