एनआईए ने दिल्ली-यूपी में 17 जगह की छापेमारी, रची गई थी बड़े आतंकी हमले की साजिश


nia-dg_1545824122
नई दिल्ली  |   एनआईए ने बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छापेमारी कर बड़े आतंकी हमले को नाकाम करने में कामयाबी हासिल की है। एनआईए के डीजी ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कुल 17 जगहों पर हमने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए संदिग्धों के पास से 7.5 लाख रुपए कैश, करीब 100 मोबाइल फोन, 135 सिम कार्ड्स और लैपटॉप बरामद किए हैं।

एनआईए ने बताया कि हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम आतंकी संगठन आईएसआईएस के मॉड्यूल पर आधारित है और ये यूपी-दिल्ली के कई इलाकों में अपनी गतिविधियां चला रहा था। इस मामले में अब तक 16 लोगों से पूछताछ हो चुकी है, जिनमें से 10 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। डीजी ने बताया कि दिल्ली के सीलमपुर और यूपी के अमरोहा, हापुड़, मेरठ और लखनऊ में छापेमारी की है और अभी यह आगे भी जारी है।

इस छापेमारी में एनआईए ने संदिग्धों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सूत्रों के मुताबिक एनआईए ने स्थानीय पुलिस को बिना बताए सीधे उन घरों, स्थानों पर छापे मारे, जहां की पुख्ता जानकारी उनके पास थी।

अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम ने संदिग्धों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में आरडीएक्स, जिलेटिन छड़ें और टाइमर बरामद किया हैं। कुछ पिस्टल और तमंचे भी मिले हैं। स्थानीय पुलिस के पास इस छापेमारी की फिलहाल पुष्टि नहीं है।

अमरोहा में मुफ्ती सोहेल इनका मास्टर माइंड बताया जा रहा है। यह दिल्ली के किसी मदरसे में पढ़ाने का काम करता है। संभवतः इसने देवबंद से भी पढ़ाई की है। इसके घर के लोग और रिश्तेदार भी पढ़े-लिखे और शैक्षिक गतिविधियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

एटीएस ने स्थानीय पुलिस के फोन भी जब्त कर लिए थे। सैदपुर इमा निवासी सईद नाम के व्यक्ति के घर छापेमारी हुई है। इस दौरान टीम ने कुल सात स्थानों पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार वहां से भारी मात्रा में तमंचा और विस्फोटक पदार्थ मिलने की बात सामने आई है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मचा गया।


Scroll To Top
Translate »