
नई दिल्ली | 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस नेता अजय माकन के इस्तीफे के बाद से ही यह पद खाली था। उन्होंने कुछ दिनों पहले इस पद से इस्तीफा दिया था।
शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वह 2014 में केरल की राज्यपाल भी बनी थीं।
कांग्रेस नेता पीसी चाको ने कहा कि देवेन्द्र यादव, राजेश लिलोठिया और हारून युसूफ को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
