ED के सामने रॉबर्ट वाड्रा पेश, पत्नी प्रियंका बोलीं- मैं अपने पति के साथ हूं


इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने धन शोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह मामला दर्ज किया था। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने वाड्रा को छह फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया था

बता दें कि पूरा मामला लंदन स्थित एक सम्पत्ति खरीदने से जुड़ा है, जिसके मालिक कथित तौर पर वाड्रा हैं। लंदन के 12, ब्रायनसेट स्क्वायर स्थित इस सम्पति की कीमत 19 लाख पाउंड है।

प्रवर्तन निदेशालय लंदन में 1.9 मिलियन पौंड की संपत्ति खरीद पर मनीलांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा है। एजेंसी का दावा है कि यह वाड्रा की संपत्ति है। जबकि, कांग्रेस ने वाड्रा के खिलाफ ईडी की जांच को सत्ताधारी एनडीए सरकार की तरफ से एक राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि मोदी सरकार जांच एजेंसी का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है।


Scroll To Top
Translate »