
इससे पहले वी. के. सिंह ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को रिहा कर रहा है लेकिन पड़ोसी देश को अभी ”बहुत कुछ करने की जरूरत है। विदेश राज्य मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा कि केंद्र ”उचित कदम उठा रहा है और ”ऐसे कदमों का खुलासा नहीं किया जाता है। पत्रकारों ने उनसे भारत एवं पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दरम्यान केंद्र के अगले कदम के बारे में पूछा था।
उन्होंने कहा, ”जिनेवा संधि के अनुसार कई चीजें की गयी हैं। हमें खुशी है कि उन्हें रिहा किया जा रहा है। अगर वे इसे शांति सद्भाव के तौर पर बता रहे हैं तो हमें इस बात की भी खुशी है लेकिन उन्हें (पाकिस्तान को) अभी बहुत कुछ करना बाकी है। अभिनंदन को बुधवार पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया था और उन्हें शुक्रवार को रिहा किये जाने की संभावना है।
https://rashtriyadinmaan.com
