
lucknow | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास संदेश के साथ निरन्तर रूप से योजनाएं संचालित कर रही है जिसमें सरकार के द्वारा पूरे भारत में सौभाग्य योजना के माध्यम से घर घर बिजली पहुंचाने, उज्जवला के मध्यम से गैस कनेेक्शन, स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत शौचालय, आयुष्मान भारत के अंतर्गत 5 लाख रूपये का निशुल्क इलाज, किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खातों मे 6 हजार की धनराशि, विभिन्न पेंशन योजना तथा अन्य योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनता को पहुंचाया गया है।*
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के उद्धाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर 290 करोड की लागत से तैयार पं0 दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान एवं सिटी सेंटर इलेक्ट्राॅनिक सिटी तक मेट्रो कार्य का लोकार्पण तथा खुर्जा में 11,089 करोड़ की विद्युत परियोजना का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर उन्होने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति का अनावरण करने के उपरान्त उनके जीवन पर तैयार किये संग्रहालय का भी अवलोकन किया।*
उन्होने कहा कि खुर्जा में तैयार की जाने वाली विद्युत परियोजना से उ0प्र0 के साथ साथ दिल्ली, हरियाणा एव उत्तरखण्ड प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा। इस परियोजना से 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जायेगा। वही दूसरी ओर सिटी सेन्टर से इलेक्ट्रानिक सिटी तक मेट्रो के शुभ आरम्भ से स्थानीय जनता को लाभ प्राप्त होगा। उन्होने कहा की आज नोएडा की जनता के लिए स्वर्णिम दिवस है जिसमें आज यहा की जनता को पं0 दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के शुभ आरम्भ से भारत की सस्कृति के सन्दर्भ में विस्तारपरक रुप से जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होने कहा कि जेवर में देश का सबसे बडा हवाई अडडा बनने जा रहा है। जिससे जनपद एंव प्रदेश का अत्याधिक विकास सम्भव हो सकेगा।
PM ने कहा कि आज से पांच वर्ष पूर्व नोएडा को जमीनी धोटाले के संबंध मे जाना जाता था। पांच वर्ष में इतने बडे प्रोजेक्ट नोएडा में शुरु किये गये है। जिसमें उन्होने कहा कि 2014 से पहले पूरे भारत में दो मोबाइल फैक्ट्री स्थापित थी। वर्तमान तक पूरे भारत में 125 मोबाइल फैक्ट्री स्थापित की गयी है। जिसमें से ज्यादातर मोबाइल फैक्ट्रिया नोएडा में स्थापित हुयी है। जिससे लाखो नवयुवको को रोजगार से जोडा गया है। उन्होेने कहा कि उर्जा उत्पादन में पांच वर्षो में एक लाख मेगावाट बिजली का उत्पादन बढाया गया है। जबकि पिछले 65 वर्षो में मात्र 2.5 लाख विद्युत उत्पादन बढोत्तरी सम्भव हुयी थी। सरकार का यह एक एतिहासिक कार्य है। पांच वर्ष पूर्व ग्रीड फेल होने के कारण देश का कितना प्रोडक्शन कम हो जाया करता था। विगत पांच वर्षो में एक बार भी ग्रीड फेल नही हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत पांच वर्षो मे भारत के यशस्वी प्रधानमत्री के नेतृत्व में बडे बडे प्रोजेक्ट को शुभ आरम्भ करते हुये उन्हे पूर्ण करने की कार्यवाही पांच वर्षो में की गयी है तथा उनके नेतृत्व में घर घर में शौचालय, घर घर में बिजली धर धर में गैस, रोजगार, पेन्शन, पहुचाने के साथ-साथ किसानों को सीधे उनकेे खातों में किसान सम्मान निधि धनराशि भेजकर, देश की 40 प्रतिशत जनता को 5 लाख तक का निशुल्क इलाज तथा अन्य योजनाओं का लाभ पहुचाकर नामुमकिन मुमकिन किया गया है जिससे स्पष्ट होता है कि मोदी है तो मुमकिन है उन्होने ग्रेटर नोएडा में पं0 दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान, खुर्जा में विद्युत परियोजना प्रदान करने पर मा0 प्रधानमत्री जी एवं भारत सरकार का धन्यवाद किया गया।*
भारत के केन्द्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा द्धारा इस अवसर पर प्रधानमत्री, मुख्यमत्री कार्यक्रम मे उपस्थित विधायकगण अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद किया गया। उन्होने इस अवसर पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान के संबंध मे विस्तार से जन सामान्य को जानकारी उपलब्ध करायी और जनपद के लिये एतिहासिक उपलब्धी बताते हुये कहा कि स्थानीय जनता को इसकी स्थापना से देश एवं जनपद की संस्कृति के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी।*
कार्यक्रम में विधायक नोएडा पंकज सिंह, जेवर धीरेन्द्र सिंह एवं दादरी तेजपाल नागर अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण के द्वारा भाग लिया गया।
https://rashtriyadinmaan.com
