‘आप’ से गठबंधन हो या नहीं, मैं चांदनी चौक से ही चुनाव लडूंगा: कपिल सिब्बल


 भाषा के अनुसार, यह पूछे जाने पर क्या दिल्ली में कांग्रेस और ‘आप’ के बीच गठबंधन होगा, तो सिब्बल ने कहा, ”मैं नहीं जानता। इस बारे में फैसला पार्टी को करना है। गठबंधन को लेकर पार्टी में दो राय है।” उन्होंने कहा कि गठबंधन हो या नहीं हो, मैं चांदनी चौक से निश्चित तौर पर चुनाव लडूंगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो राय सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित खुलकर इसका विरोध कर रही हैं तो प्रभारी पीसी चाको और दिल्ली इकाई के अधिकतर वरिष्ठ नेता गठबंधन के पक्ष में हैं।


Scroll To Top
Translate »