
लखनऊ। मंत्री रहे जितिन प्रसाद को कांग्रेस आलाकमान ने लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लडऩे का निर्देश दिया है। जितिन प्रसाद इस बार धौरहरा के स्थान पर सीतापुर से लडऩा चाहते थे। कांग्रेस आलाकमान ने जितिन प्रसाद को लखनऊ से चुनाव लडऩे पर राजी कर लिया है।
कांग्रेस आलाकमान ने उनको निर्देश दिया कि वह या तो धौरहरा से लड़ें या फिर लखनऊ से मैदान में उतरें। जितिन प्रसाद फिलहाल लखनऊ से मैदान में उतरने पर तैयार है। अब वह मोदी सरकार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाफ ताल ठोकेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद नजदीकी माने जाने वाले जितिन प्रसाद पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार भी थे लेकिन उनकी जगह अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था। जितिन प्रसाद इस बार सीतापुर से लोकसभा का चुनाव लडऩा चाह रहे थे। धौरहरा से इस बार गठबंधन के मुस्लिम प्रत्याशी होने के कारण वह चुनाव नहीं लडऩा चाहते हैं। कांग्रेस ने उनको सीतापुर से चुनाव लडऩे के लिए मना करने के साथ ही लखनऊ से उतरने का विकल्प दिया। प्रियंका खेमे ने जितिन को दो टूक संदेश दिया कि धौरहरा नहीं तो लखनऊ से लड़ो। अब जितिन प्रसाद लखनऊ में राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से दोबारा टिकट मिलने के साथ गठबंधन और कांग्रेस के लिए मजबूत प्रत्याशी चुनने की चुनौती थी। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मीडिया में खबर आई थी कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इस खबर का उन्होंने खंडन किया। कांग्रेस ने जितिन को मना लिया है। जितिन प्रसाद लखनऊ से कांग्रेस के टिकट लड़ने को तैयार हो गये हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
