PM मोदी को मिलेगा राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला UAE का सर्वोच्च सम्मान ‘जायद मेडल’


अबुधाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद ने ट्वीट किया, “भारत से हमारे ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक रिश्ते हैं, जिन्हें हमारे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और बढ़ावा दिया है। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए यूएई के राष्ट्रपति ने उन्हें जायद मेडल प्रदान करने की घोषणा की है।”

उन्होंने कहा, ”हमारे प्रिय मित्र भारतीय प्रधानमंत्री को जायद मेडल देकर हमनें विभिन्न क्षेत्रों में यूएई और भारत के बीच मैत्री संबंध बनाने और संयुक्त रणनीतिक सहयोग को और बढ़ाने में उनकी (मोदी) भूमिका के प्रति सम्मान जाहिर किया है। खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक दीर्घकालिक मैत्री और दोनों देशों के बीच संयुक्त रणनीतिक सहयोग को और मजबूती देने में मोदी की भूमिका की सराहना के तौर पर यह सम्मान दिया गया है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ”मोहम्मद बिन जायद द्वारा भारत के महान सपूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जायद मेडल दिये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए मैं बेहद खुश हूं।”

न्होंने कहा कि यूएई के साथ रणनीतिक साझेदारी के नए युग और इस्लामिक दुनिया के साथ ”सबसे अच्छे” संबंधों की शुरुआत करने में उनकी ”प्रभावी” भूमिका को मान्यता देने के लिए मोदी को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।


Scroll To Top
Translate »