Fani: यूपी, बिहार और उत्तराखंड में भी नुकसान पहुंचा सकता है तूफान, अलर्ट हुआ जारी


 

 

नई दिल्ली| Cyclone Fani In UP and Bihar: भीषण चक्रवाती तूफान फोनी के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है. वहीं इसका असर उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी दिख सकता है. इसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि प्रदेश में 2 और 3 मई को तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है.

चेतावनी में कहा गया है, ‘बंगाल की खाड़ी में बने फानी चक्रवात (Cyclone Fani) के कारण 2 और 3 मई 2019 को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने और तेज हवाएं (गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना है. इसकी वजह से आद्रता में इजाफा (अधिकत्तम 80-90 फीसदी) होने की भी संभावना है.’

 

किसानों के सलाह देते हुए किसानों का कहा गया है, ‘फानी चक्रवात के असर को देखते हुए किसानों और भंडार गृहों को सलाह दी जाती है कि नमी और तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज और खेतों में तैयार फसल को काटकर सुरक्षित करने की समुचित व्यवस्था करें.’

79ssg9fo

इसके अलावा मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दो मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं बिहार में 40 से 50 और उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इसके साथ ही इन राज्यों में आंधी और बिजली के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है. तीन मई के लिए भी उत्तर प्रदेश और बिहार में ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है.

 


Scroll To Top
Translate »